Hot News

घर पर ट्राई करें रेणुका सालुंके की बताई गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक की रेसिपी

Gond Katira Strawberry Shake: गर्मी का दिन हो या अचानक कुछ ठंडा पीने का मन, हर किसी को शेक जरूर पसंद आता है. अगर आप भी शेक पीने के शौकीन हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. अक्सर हम बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए घर पर तरह-तरह के शेक बनाते हैं. इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. ये गोंद कतीरा शेक की रेसिपी क्रिएटर रेणुका सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @homecheff_renu पर शेयर की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • स्ट्रॉबेरी – 6-8 
  • चीनी – 1 चम्मच 
  • दूध – 1 गिलास 
  • भिगोया हुआ गोंद कतीरा 
  • भिगोया हुआ चिया सीड्स 
  • वनीला आइसक्रीम 

गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक बनाने की विधि क्या है?

  • गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और इसमें चिया सीड्स और गोंद कतीरा डालकर पानी में भिगो दें. इसे ढककर लगभग 2 घंटे के लिए अलग रख दें, जिससे गोंद कतीरा और चिया सीड्स अच्छे से फुलकर जेली जैसी बन जाए.  
  • अब एक मिक्सर जार लें और इसमें फ्रेश स्ट्रॉबेरी, चीनी, ठंडा दूध और वनीला आइसक्रीम डालें. इसे अच्छे से ब्लेंड करें जब तक कि ये पूरी तरह से क्रिमी न हो जाए. 
  • अब आप इसे एक गिलास लें, इसमें भिगोया हुआ गोंद कतीरा और चिया सीड्स एक चम्मच डालें. फिर आप तैयार हुआ स्ट्रॉबेरी का मिश्रण डालें. इसके ऊपर से आप वनीला आइसक्रीम डालकर गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं. हल्का से इसे मिक्स करके सर्व करें और स्वाद का आनंद लें. 

यह भी पढ़ें: मूंगफली खाना पसंद है, तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज 

यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा

The post घर पर ट्राई करें रेणुका सालुंके की बताई गोंद कतीरा स्ट्रॉबेरी शेक की रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top