Hot News

घर पर बनाएं पौष्टिक सहजन दाल, हर बाइट में हेल्थ और स्वाद दोनों का तड़का

Moringa Dal Recipe: मोरिंगा की दाल एक पौष्टिक और स्वादिष्ट हिंदुस्तानीय व्यंजन है, जो खासतौर पर घरों में आसानी से बनाई जाती है. सहजन की फली में विटामिन, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं. दाल के साथ इसका मेल न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसे और भी हेल्दी बना देता है. हल्के मसालों और आसान विधि से तैयार होने वाली यह दाल रोजमर्रा के खाने के लिए बेहतरीन विकल्प है. इसे चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है और यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.

दाल बनाने के लिए सामान 

  • 1 कप अरहर (तूर) दाल
  • 1–2 सहजन (मोरिंगा) की फली (कटे हुए टुकड़े)
  • 1 टमाटर (कटा हुआ)
  • 1 छोटा प्याज (कटा हुआ)
  • 2–3 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 कप पानी
  • 1–2 चम्मच तेल या घी

तड़के के लिए:

  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा
  • 1–2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 चुटकी हींग
  • 7–8 करी पत्ते

दाल बनाने का सही तरीका 

दाल उबालें

दाल को अच्छे से धो लें. प्रेशर कुकर में दाल, सहजन के टुकड़े, हल्दी, नमक और पानी डालकर 3–4 सीटी आने तक पकाएं.

मसाला तैयार करें

एक कढ़ाही में तेल या घी गरम करें. उसमें जीरा, हींग, करी पत्ते और सूखी लाल मिर्च डालें. फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.

टमाटर और मसाले डालें

अब अदरक-लहसुन और टमाटर डालें. लाल मिर्च पाउडर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला अच्छे से पक न जाए.

दाल मिलाएं

अब उबली हुई दाल को इस मसाले में डालें और अच्छे से मिलाएं. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर 5–7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.

तैयार है आपकी दाल 

ऊपर से हरा धनिया डालकर गरम-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी

यह भी पढ़ें: चना दाल का यह हलवा बन जाएगा आपका फेवरेट, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी

The post घर पर बनाएं पौष्टिक सहजन दाल, हर बाइट में हेल्थ और स्वाद दोनों का तड़का appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top