Hot News

घर पर बनाएं लजीज सोया कटलेट, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

Soya Cutlet: शाम की चाय के साथ आप भी कटलेट खाना पसंद करते हैं और आलू या वेजिटेबल कटलेट के अलावा नए फ्लेवर का कटलेट ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप आसानी से सोया कटलेट को तैयार कर सकते हैं. गरमा गरम सोया कटलेट को चाय के साथ परोसें और अपनी शाम को बनाएं और भी स्पेशल. 

सोया कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सोया चंक्स- 1 कप
  • आलू- 2 उबला हुआ
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • शिमला मिर्च- 1
  • बेसन- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • मैदा- 2 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
  • तेल- जरूरत के अनुसार

सोया कटलेट को कैसे तैयार करें?

  • सोया कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप सोया चंक्स को 10-15 मिनट उबाल लें और फिर पानी निचोड़ लें. सोया चंक्स को आप मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें.
  • अब एक बड़े बर्तन में उबले आलू को मैश करें. इसमें आप पिसा हुआ सोया चंक्स डाल दें. इसके बाद आप प्याज, हरी मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और धनिया पत्ती को डालकर मिक्स करें. 
  • इसमें आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, बेसन और नमक डालें. सब चीजों को अच्छे से मिला लें.
  • अब आप मैदा में पानी डालकर घोल का तैयार करें. 
  • इसके बाद मिश्रण से छोटे-छोटे लोई बनाएं और इसे चिपटा कर लें. इसे आप मैदा के घोल में डालें. ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें. तेल में डालकर कटलेट को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. इस तरह से आप सोया कटलेट को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

The post घर पर बनाएं लजीज सोया कटलेट, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top