Hot News

घर पर बनाएं 26 जनवरी स्पेशल जलेबी, बचपन की सारी यादें हो उठेंगी ताजा 

26 January Special jalebi Recipe: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस हमारे देश का एक गर्व भरा पर्व है. इस दिन घरों, स्कूलों और कार्यक्रमों में मिठाइयां बनाई जाती हैं. ठंड के मौसम में गरमागरम जलेबी इस दिन की मिठास को और बढ़ा देती है. बाहर की जलेबी के बजाय अगर घर पर शुद्ध और साफ-सुथरी जलेबी बनाई जाए, तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है. इस आर्टिकल में आइए जानते हैं 26 जनवरी के लिए खास, कुरकुरी और रस भरी जलेबी बनाने की आसान रेसिपी जो झटपट आप घर पर बना सकते हैं. 

जलेबी बनाने के लिए जरूरी सामान 

जलेबी के घोल के लिए:

  • मैदा – 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
  • दही – ½ कप
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
  • हल्दी या फूड कलर – 1 चुटकी
  • पानी – आवश्यकता अनुसार

चाशनी के लिए:

  • चीनी – 1 कप
  • पानी – ½ कप
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • केसर – 8–10 धागे (वैकल्पिक)

तलने के लिए:

  • घी या रिफाइंड तेल

कैसे बनाते हैं जलेबी 

  • सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा और चिकना घोल तैयार करें. अंत में बेकिंग सोडा और हल्दी मिलाकर घोल को ढककर 8–10 घंटे या रातभर हल्की गर्म जगह पर रख दें, ताकि वह हल्का खट्टा हो जाए.
  • अब चाशनी बनाने के लिए कढ़ाही में चीनी और पानी उबालें. एक तार की चाशनी तैयार करें और उसमें इलायची पाउडर व केसर डालकर धीमी आंच पर गरम रखें.
  • कढ़ाही में घी या तेल गरम करें. तैयार घोल को पाइपिंग बैग, पॉलीथिन या बोतल में भरें. गरम तेल में गोल-घुमावदार आकार में जलेबी डालें और धीमी आंच पर पलट-पलट कर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें.
  • तली हुई गरम जलेबी को सीधे गरम चाशनी में डालें और 2–3 मिनट बाद निकाल लें.

यह भी पढ़ें: Republic Day Decoration Ideas: गणतंत्र दिवस के खास मौके पर तिरंगे के रंगों से सजाएं घर, स्कूल और ऑफिस, यहां देखें शानदार डेकोरेशन आइडियाज

यह भी पढ़ें: Republic Day Rangoli: गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस को सजाएं देशभक्ति के तिरंगे रंगों से, यहां देखें सबसे यूनिक और खूबसूरत रंगोली डिजाइन

The post घर पर बनाएं 26 जनवरी स्पेशल जलेबी, बचपन की सारी यादें हो उठेंगी ताजा  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top