Hot News

घाटशिला उपचुनाव: रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन BJP के बाबूलाल से करेंगे दो-दो हाथ, JMM की बैठक में लगी मुहर

Ghatsila By Election: बीजेपी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो ने भी घाटशिला उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को प्रत्याशी बनाया है. बुधवार को झामुमो के केंद्रीय समिति की बैठक में सर्वसम्मति से सोमेश सोरेन के नाम पर मुहर लगाया गया. बीजेपी ने भी आज दोपहर को ही चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया है.

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी सोशल अपने मीडिया हैंडल एक्स पर साझा भी की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज रांची में झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में झामुमो परिवार के कर्मठ साथियों के साथ शामिल हुआ. केंद्रीय समिति की पूर्व की सभी बैठकों में स्मृति शेष दिशोम गुरुजी उपस्थित होते थे एवं उनका हम सबों के बीच होना झामुमो परिवार का संबल था, हमारा साहस था. आज हम गुरुजी के आशीर्वचन नहीं सुन पाए लेकिन उनका निर्देशन, उनका दिखाया रस्ता सदैव हमें संघर्ष पथ पर राह दिखाता रहेगा. आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए घाटशिला के लोगों के दिलों में बसने वाले महान आंदोलनकारी और मेरे अभिभावक स्वरूप स्व रामदास दा के बड़े बेटे, मेहनतकश युवा नेता सोमेश सोरेन को झामुमो ने अपना उम्मीदवार बनाया है. जैसे रिकॉर्ड जीत के साथ स्व रामदास दा को घाटशिला की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया था, मुझे विश्वास है इस उपचुनाव में भी जनता अपना भरपूर स्नेह और आशीर्वाद देगी.

The post घाटशिला उपचुनाव: रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन BJP के बाबूलाल से करेंगे दो-दो हाथ, JMM की बैठक में लगी मुहर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top