Hot News

घिरनी पोखर का होगा कायाकल्प, सबसे बड़ी सब्जी मंडी का होगा सौंदर्यीकरण

सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए 2.62 करोड़ रुपये की बनी है डीपीआर, मिली प्रशासनिक मंजूरी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जवाहरलाल रोड स्थित शहर के सबसे बड़ी सब्जी मंडी घिरनी पोखर का जल्द ही कायाकल्प होगा. जल जीवन हरियाली अभियान योजना अंतर्गत वार्ड नंबर 23 स्थित घिरनी पोखर के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार की कागजी कवायद अब अंतिम चरण में है. निगम की जमीन पर वेंडिंग जोन एवं डीलक्स शौचालय का निर्माण होगा. करीब 2.62 करोड़ रुपये डीपीआर तैयार कर तकनीकी अनुमोदन के साथ प्रशासनिक स्वीकृति के लिए नगर आयुक्त ने नगर विकास व आवास विभाग के सचिव को भेजा है, जिसकी मंजूरी मिल गयी है. बताते चले कि जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत प्रमुख जल स्रोत, पोखर आदि का सौंदर्यीकरण किया जाना है. इसको लेकर निगम प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू की गयी है. लंबे समय से शहर के बीचों बीच स्थित इस पोखर के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठता रहा है. यहां बहुत बड़ी थोक सब्जी मंडी बस चुकी है. यह सब्जी इतनी बड़ी है कि आसपास के जिलों से भी यहां खरीदार आते है. दूसरे राज्यों से बड़ी बड़ी गाड़ियों में सब्जी की खेप सुबह सुबह पहुंचती है.वर्तमान के पोखर के पास बहुत अतिक्रमण हो चुका है. अतिक्रमणकारियों द्वारा पोखर के बहुत हिस्से को कचरे से भर दिया गया है. आसपास के मोहल्ले का गंदा पानी भी बहता रहा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post घिरनी पोखर का होगा कायाकल्प, सबसे बड़ी सब्जी मंडी का होगा सौंदर्यीकरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top