खूंटी. जिले में कई प्रकार के ठग और चोर घूम रहे हैं. खूंटी में धार्मिक बातों में उलझा कर कुछ दिन पहले एक स्त्री से दो ठगों ने जेवर ठग लिये थे. अब मुरहू में चंदा मांगने के लिए घर पहुंचे एक अज्ञात व्यक्ति ने विधवा से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति स्त्री के घर अनाथालय के नाम से चंदा मांगने पहुंचा था. जब स्त्री चंदा के लिए रुपये लेकर बाहर निकली तो उसे व्यक्ति ने स्त्री के मुंह में पाउडर फूंक दिया. जिसके बाद स्त्री बेहोश हो गयी. वह विधवा के जेवर लेकर फरार हो गया. इस संबंध में पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post चंदा लेने आये युवक ने स्त्री के गहने लूटे appeared first on Naya Vichar.

