Hot News

चक्रधरपुर के सत्य प्रकाश हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, ये है पूरा मामला

Crime News| चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), रविशंकर मोहंती : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बाईपी पंचायत के बोड़दिरी टोला में हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने कहा है कि यह हत्या आपसी विवाद में हुई थी. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार फरसा को भी बरामद कर लिया है. चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी आईपीएस अधिकारी शिवम प्रकाश ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चक्रधरपुर थाना में यह जानकारी दी.

स्कूल के पास झाड़ियों में मिला था अज्ञात व्यक्ति का शव

बाईपी गांव के नवप्राथमिक विद्यालय के पास 2 मई को झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था. शव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे. शव की पहचान बाद में 35 वर्षीय सत्य प्रकाश पूर्ति बाईपी निवासी के रूप में की गयी थी.

जांच के लिए हुआ था एसआईटी का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरपुर थाना में बीएनएस की धाराओं 103 और 238 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. एक विशेष जांच टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गयी. जांच के क्रम में पुलिस ने बाईपी निवासी 36 वर्षीय मोरन सिंह पूर्ति को गिरफ्तार किया.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोरन सिंह पूर्ति से पूछताछ के बाद हुआ केस का खुलासा

पूछताछ में मोरन सिंह पूर्ति ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच किसी बात पर आपसी विवाद चल रहा था. इसकी वजह से बहस हुई. देखते ही देखते बहस हिंसक हो गयी और इसी दौरान उसने फरसे से सत्य प्रकाश पर हमला कर दिया. सत्य प्रकाश की मौत हो गयी.

आरोपी की निशानदेही पर फरसा, कपड़े, पिट्ठू बैग मिले

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फरसा, मृतक के कपड़े और पिट्ठू बैग बरामद कर लिये हैं. घटनास्थल के पास विद्यालय की छत से खून के धब्बे, शराब की बोतलें व अन्य वस्तुएं भी पुलिस ने जब्त की थी, जिससे यह संकेत मिलता है कि घटना से पहले दोनों के बीच वहां मुलाकात हुई थी.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad News: डॉ अली जैद अनवर ने रचा इतिहास, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे सम्मानित

घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पुलिस कर रही जांच

इस हत्याकांड के खुलासे में चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक प्यारे हसन, सुनील कुमार पांडेय, आकाश कुमार एवं चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल का अहम योगदान रहा. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी स्पष्ट किया जा सके.

इसे भी पढ़ें

8 मई को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रांची, जमशेदपुर समेत अन्य शहरों के क्या हैं रेट

अमित शाह की झारखंड यात्रा टली, 10 मई की पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी स्थगित

रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस के विंग में फंसा कबूतर

Weather Alert: सावधान! रांची में थोड़ी देर में शुरू होगी वज्रपात के साथ वर्षा, मौसम विभाग का अलर्ट

The post चक्रधरपुर के सत्य प्रकाश हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, ये है पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top