Hot News

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष का पद अनारक्षित, चुनावी चर्चा जोरों पर

चतरा. राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है. चतरा नगर परिषद अध्यक्ष का पद अनारक्षित (अन्य) किया गया है. अब अध्यक्ष पद के लिए कोई भी योग्य नागरिक चुनाव लड़ सकते हैं. इसमें किसी भी जाति या वर्ग के उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा सकते हैं. अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद नगर में चुनावी हलचल तेज हो गयी है. चौक-चौराहों पर चुनाव की चर्चा होने लगी है. इस बार चुनाव मैदान में कई नये चेहरे भी देखने को मिलेंगे. अभी से ही संभावित प्रत्याशियों की चर्चा शुरू हो गयी है. संभावित प्रत्याशी क्षेत्र में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में जुट गये हैं. बता दें कि 2018 नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (स्त्री) के लिए आरक्षित था, जिसके कारण कई लोग चुनाव नहीं लड़ पाये थे. लेकिन इस बार सभी जाति, वर्ग के स्त्री-पुरूष चुनाव लड़ सकेंगे, जिससे मुकाबला दिलचस्प व कांटे का हो सकता है. मालूम हो कि इसके पूर्व नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षदों का आरक्षण सूची जारी हो चुका है. चुनाव की तैयार भी जोर शोर से हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post चतरा नगर परिषद अध्यक्ष का पद अनारक्षित, चुनावी चर्चा जोरों पर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top