Hot News

चतरा में महिला अफसर की दबंगई! इटखोरी CO ने युवक पर भांजी लाठियां, गाली देते वीडियो वायरल

Chatra News, चतरा : चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड की अंचल अधिकारी सविता सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सीओ सविता सिंह हाथ में पुलिस की लाठी लेकर एक युवक को मारते और उसे गाली देते हुए नजर आ रहीं हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 20 फरवरी का है, जब इटखोरी में इटखोरी महोत्सव आयोजन हो रहा था.

क्या है वायरल वीडियो में

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिस वाले एक टोपी पहने शख्स को पुलिस की गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे हैं. जबकि स्त्री अधिकारी सविता सिंह उस युवक पर पीछे से वार कर रही हैं, साथ ही पुलिस वाले उनके साथ धक्का मुक्की कर रहे हैं. लाठी से मारने के बाद सीओ उंगली दिखाकर धमकाते हुए भी दिख रही है. पीछे खड़े कई लोगों इस दृश्य की वीडियो बनाते दिखाई दिये. युवक की क्या गलती थी इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है.

Also Read: कोल्हान के गांवों में ‘मागे पोरोब’ की धूम, मांदर की थाप पर ग्रामीणों ने किया नृत्य

सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है वीडियो

इटखोरी सीओ द्वारा युवक को मारने का वीडियो बनाकर किसने वायरल किया है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. जिसके बाद ग्रामीण इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर सवाल उठने लगे हैं. वहीं, प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. भले ही अधिकारी के खिलाफ अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है लेकिन लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग स्त्री अफसर की इस वीडियो पर जांच की मांग कर रहे हैं.

Also Read: झारखंड के शहरों की खुलेगी किस्मत: नगर निकायों को मिलेंगे 3367 करोड़ रुपये, अब विकास पकड़ेगा रफ्तार

The post चतरा में स्त्री अफसर की दबंगई! इटखोरी CO ने युवक पर भांजी लाठियां, गाली देते वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top