Hot News

चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं मनीष कश्यप, जन सुराज ऐसे बदलेगा समीकरण

Chanpatia Vidhan Sabha Chunav 2025: बेतिया. विधानसभा चुनाव मनीष कश्यप के चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. अब यह बात लगभग तय मानी जा रही है. मनीष कश्यप का पैतृक गांव चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में है. खुद उन्होंने हाल ही में यह संकेत दिया था कि उन्होंने अपने गांव जाकर स्थानीय लोगों से बात करने के बाद यह फैसला लिया है. मनीष कश्यप ने खुद स्वीकार किया कि वे यहीं से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं. मनीष कश्यप पहले भी 2020 के चुनाव में चनपटिया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे और 9,000 से ज्यादा वोट हासिल किए थे, जो बिना किसी संगठन के एक मजबूत जनाधार का संकेत था.

भाजपा का गढ़ रहा है चनपटिया

चनपटिया सीट को अब तक एनडीए और विशेषकर भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है. यहां पार्टी की पकड़ जातीय समीकरणों और विकास के मुद्दों के आधार पर मजबूत रही है, लेकिन मनीष कश्यप के जन समर्थन और जन सुराज की मौजूदा जमीनी रणनीति ने मुकाबले को रोचक बना दिया है. चनपटिया सीट पर पिछले 25 वर्षों से भाजपा का कब्जा रहा है. चनपटिया सीट पर 2020 भाजपा के उम्मीदवार उमाकांत सिंह भारी मतों से जीते थे. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन को हराया था. जातीय समीकरण की बात करे तो भूमिहार- ब्राह्मण, राजपूत समुदाय पर भाजपा की परंपरागत पकड़ है. यादव, दलित और मुस्लिम वोटर्स पर राजद और कांग्रेस की पकड़ है. अगर जन सुराज इन वर्गों को एक साझा मंच पर लाने में सफल रही, तो चनपटिया में मुकाबला बहुकोणीय और कड़ा हो सकता है.

कांग्रेस से भाजपा में आयी चनपटिया विधानसभा सीट

बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट का नेतृत्वक इतिहास काफी दिलचस्प और बदलावों से भरा रहा है. यह सीट पहले बेतिया लोकसभा क्षेत्र के तहत आती थी, लेकिन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद इसे पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र में शामिल कर लिया गया. चनपटिया में विधानसभा चुनावों की शुरुआत 1957 से हुई थी. पहले चुनाव में कांग्रेस की केतकी देवी ने जीत दर्ज की. इसके बाद कांग्रेस के प्रमोद मिश्रा ने 1962 और 1967 में लगातार दो बार इस सीट पर जीत हासिल की, जिससे यह सीट कांग्रेस का मजबूत गढ़ बन गई थी. 1980, 1985 और 1995 में हिंदुस्तानीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने इस सीट पर कब्जा जमाया. 2000 से भाजपा ने इस सीट पर कब्जा किया, जो अब तक थमा नहीं है. भाजपा ने यहां से लगातार 5 बार जीत दर्ज की है.

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

The post चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं मनीष कश्यप, जन सुराज ऐसे बदलेगा समीकरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top