Hot News

चांडिल में झुंड से बिछड़े नर हाथी की मौत, खेत में मिला शव, वन विभाग को दी गयी सूचना

Seraikela Kharsawan News| चांडिल, हिमांशु गोप/शचिंद्र दाश: सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत तिल्ला पंचायत के आमडाबेड़ा गांव में झुंड से बिछड़े एक दो दांत वाले जंगली हाथी की मौत हो गई. गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण किसान अपने खेत पर जा रहे थे, तभी देखा कि एक हाथी खेत पर लेटा हुआ है. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना नीमडीह पुलिस, स्थानीय प्रतिनिधि और वन विभाग को दी.

वन विभाग की टीम को मिली सूचना

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम चांडिल से आमडाबेड़ा गांव के लिए रवाना हो चुकी है. मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. इधर, घटना की सूचना पर आसपास के काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई है. मालूम हो कि झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी आमडाबेड़ा, होदागोडा, कुशपुतुल, बाना, सीमा, गुंडा आदि में भ्रमण किया करता था.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वन क्षेत्र पदाधिकारी ने क्या बताया

वहीं, सूचना मिलते ही चांडिल के वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि रंजन वनकर्मियों के साथ आमड़ाबेड़ा के लिए रवाना हो गये. इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि एक नर हाथी की मौत की सूचना मिली है. हाथी की मौत कैसे और किस परिस्थिति में हुई, इसकी सही जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद ही मिल पाएगी.

उन्होंने बताया कि हाथी की मौत की सूचना चिकित्सक को दे दी गयी है. चिकित्सक पोस्टमॉर्टम करने के लिए आमड़ाबेड़ा पहुंचने वाले हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 18 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. मृत हाथी उसी झुंड से बिछड़ गया था.

इसे भी पढ़ें

Siramtoli Flyover: सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन आज, सीएम हेमंत सोरेन की लोगों को सौगात

राष्ट्रपति के दौरे से पहले देवघर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, प्रोटोकॉल के मुताबिक हो रही तैयारियां

गंगा दशहरा: राजमहल उत्तर वाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

The post चांडिल में झुंड से बिछड़े नर हाथी की मौत, खेत में मिला शव, वन विभाग को दी गयी सूचना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top