Hot News

चांद का दीदार होते ही बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़

मधुपुर. शहर समेत आसपास के इलाकों में रविवार शाम को चांद का दीदार होते ही बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. लोग एक-दूसरे को ईद का बधाई देते हुए नजर आये. शहर के गांधी चौक, हाजी गली, स्टेशन रोड, हटिया रोड समेत अन्य जगहों में भारी भीड़ देखने को मिली. स्त्री-पुरुष समेत बच्चों में खाता उत्साह देखा गया. ईद को लेकर गांधी चौक देर रात का गुलजार रहा. खरीदारों की भीड़ देख शहर के सभी प्रतिष्ठान खुले रहे. लोगों ने कपड़े, जुते-चप्पल, सेवई-लच्छा, मेवा, मिठाई आदि सामान की खरीदारी जमकर की. ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुबह से ही खरीदारी के लिए पहुंच रहे थे. स्त्रीओं की भीड़ शृंगार प्रसाधन व कपड़े की दुकान में खरीदारी के लिए देर रात का जुटी रही. बाजार में भीड़ भाड़ को देख पुलिस प्रशासन भी चौकस रहा. अत्यधिक भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए वन-वे किया गया था. चार पहिया वाहनों का रुट लाइन बदल दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post चांद का दीदार होते ही बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top