चानन
प्रखंड के मलिया पंचायत के मानपुर निवासी एवं भूतपूर्व मुखिया अर्जुन कुमार बिंद के सुपुत्र कुमार आशुतोष ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा प्रोफेसर पद के लिए आयोजित नेट-जेआरएफ परीक्षा में शानदार सफलता हासिल किया है. कुमार आशुतोष ने इस परीक्षा में 99.21 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे चानन प्रखंड में हर्ष का माहौल है. इस उपलब्धि पर हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, इटौन पंचायत के भूतपूर्व मुखिया धनराज प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार, अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार आनंद, श्रवण साव, बीरेंद्र प्रभाकर, करुण यादव, महूलिया उमाशंकर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता वकील बिंद ने बधाई देते हुए कहा कि कुमार आशुतोष बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं. उन्होंने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से शिक्षा प्राप्त की है और यूजीसी द्वारा आयोजित कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चानन क्षेत्र को गौरवान्वित किया है.
The post चानन के लाल ने नेट-जेआरएफ में 99.21 परसेंटाइल के साथ पायी सफलता appeared first on Naya Vichar.