Hot News

चावल बनाना आसान, फिर भी बिगड़ रहा स्वाद? ये गलतियां हो सकती हैं वजह

Cooking Tips: चावल बनाना देखने में भले ही कितना भी आसान क्यों न लगता है, लेकिन अक्सर ऐसा भी होता है कि इसका स्वाद पूरी तरह से बिगड़ जाता है. कई बार चावल ज्यादा गीले हो जाते हैं तो कई बार खाने में कच्चे चावल की तरह लगने लगते हैं. कई बार अगर सही से पक भी जाए तो ये आपस में चिपके हुए रह जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आप चावल को पर्फेक्ट्ली बना नहीं पा रहे हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं ताकि अगली बार चावल बनाने से पहले आप इन गलतियों को सुधारकर परफेक्ट चावल पका सकें.

चावल को बिना धोए पकाना

अक्सर जल्दबाजी के चक्कर में हम चावल को बिना धोए ही पकाने के लिए चढ़ा देते हैं. यह सबसे बड़ी और सबसे आम गलतियों में से एक है. चावल को पकाने से पहले आपको उसे 2 से 3 बार जरूर धो लेना चाहिए. जब आप चावल को सही से धोते हैं तो उसमें से एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाता है. ऐसा होने से चावल काफी खिले-खिले और बिना चिपके हुए बनते हैं.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे दाल बनाते समय ये बड़ी गलतियां? स्वाद और खुशबू चाहिए तो आज ही सुधार लें

पानी का सही रेश्यो न रखना

चावल बनाते समय आप कितने पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं यह बात काफी ज्यादा मायने रखती है. जब पानी ज्यादा होता है तो चावल गीले और चिपचिपे बनते हैं. वहीं, पानी अगर कम हो जाए तो चावल पूरी तरह से पकते नहीं हैं. अगर आप 1 कप चावल पका रहे हैं तो आपको उसमें 2 कप पानी डालना चाहिए. इसके अलावा आप किस तरह का चावल पका रहे हैं आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए.

चावल को भिगोना भूल जाना

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे चावल को डायरेक्टली कुकर या फिर बर्तन डाल देते हैं. आपको कभी भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. पकाने से पहले चावल को 15 से 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखना काफी जरूरी हो जाता है. जब आप चावल को पानी में भिगोते हैं तो चावल बराबर तरीके से पकते हैं और उनका टेक्सचर भी बेहतर निकल कर आता है.

बार-बार चावल को चलाना

जब आप चावल पका रहे हैं तो आपको कभी भी उसे बार-बार चलाने की गलती नहीं करनी चाहिए. जब आप चावल को हर थोड़ी देर में चलाते हैं तो वे टूट सकते हैं या फिर कई बार गीले भी हो जाते हैं. जब चावल पक रहे हों तो आपको जितना हो सके उसे छेड़ने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी

सही बर्तन का चुनाव न करना

हर तरह के चावल को पकाने के लिए सही बर्तन का चुनाव करना काफी जरूरी होता है. अगर आप चावल को खुले हुए बर्तन में पका रहे हैं, तो पानी की क्वांटिटी और समय का ख्याल आपके लिए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. वहीं, प्रेशर कुकर में चावल जल्दी पक जाते हैं. कुकर में चावल पकाते समय आपको सीटियों का ख्याल रखना चाहिए. ज्यादा सीटी लगने से चावल हद से ज्यादा पक भी जाते हैं.

पकने के बाद तुरंत ढक्कन खोल देना

जब चावल पक जाए तो आपको उसके ढक्कन को तुरंत ही नहीं खोल देना चाहिए. ऐसा करना बिलकुल भी सही नहीं होता है. जब आप गैस बंद कर दें तो उसके बाद भी कम से कम चावल को 10 मिनट के लिए जरूर ढककर छोड़ें. जब आप ऐसा करते हैं तो चावल अंदर ही अंदर सेट होते हैं और साथ ही इसका स्वाद भी ज्यादा बेहतर लगता है.

यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में

The post चावल बनाना आसान, फिर भी बिगड़ रहा स्वाद? ये गलतियां हो सकती हैं वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top