Hot News

चितरपुर में कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार

चितरपुर. चितरपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. इसमें कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर शामिल हुए. इस दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. पार्टी के सिद्धांतों को जन – जन तक पहुंचाने की बात कही गयी. श्री अनवर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की पहचान है. इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष एहसान उल्लाह के नेतृत्व में संगठन सृजन के तहत कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें जितेंद्र बेदिया और मायल मुखिया फिरोज अंसारी को उपाध्यक्ष बनाया गया. शशिकांत सिंह, मालती देवी, देवचरण करमाली, गोपाल महतो, रमेश घासी, बालेश्वर राम, इम्तियाज अंसारी, इकबाल हुसैन, फैसल अहमद, आफताब हुसैन को महासचिव नियुक्त किया गया. श्री अनवर एवं प्रखंड अध्यक्ष श्री उल्लाह ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जका उल्लाह, दिनेश महतो, मो साजिद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post चितरपुर में कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top