Jharkhand Weather Forecast: रांची-झारखंड के रांची समेत चार जिलों में कुछ ही देर में मौसम कूल-कूल होनेवाला है. इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि कुछ ही देर में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इस बाबत मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.
इन जिलों में मौसम होनेवाला है कूल-कूल
रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में तपती गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलनेवाली है. इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात हो सकता है. मौसम विभाग ने रांची एवं रामगढ़ के लिए येलो अलर्ट और बोकारो एवं धनबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
The post चिलचिलाती धूप और गर्मी को जाइए भूल, कुछ ही देर में झारखंड का मौसम होगा कूल-कूल, IMD की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

