Sugar-Free Tea: चाय लगभग हर हिंदुस्तानीय के दिन की शुरुआत होती है. लेकिन अधिक चीनी का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है. Anita’s Dream Kitchen and Lifestyle ने बिना चीनी की चाय बनाने के 5 आसान और हेल्दी तरीके बताए हैं. इसमें गुड़, शहद, खजूर, दालचीनी और स्टीविया का इस्तेमाल शामिल है. ये नैचुरल स्वीटनर न सिर्फ चाय का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं. इन उपायों को अपनाकर आप अपनी पसंदीदा चाय का आनंद लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा दे सकते हैं.
गुड़ वाली चाय
चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन विकल्प है. यह प्राकृतिक मिठास देता है, पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है, चाय का स्वाद और भी रिच बनाता है.
शहद वाली चाय
अगर आप हल्की और हेल्दी मिठास चाहते हैं, तो शहद बेस्ट है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये चाय गले के लिए भी फायदेमंद होता है. लेकिन इसे पीने से पहले ध्यान रखें: शहद को उबलती चाय में न डालें, थोड़ा ठंडा होने पर मिलाएं
खजूर या डेट्स पाउडर चाय
खजूर का पाउडर एक नैचुरल स्वीटनर है. जो की आयरन से भरपूर चाय को अलग और स्वादिष्ट फ्लेवर देता है. इससे चाय बनाने पर आपको किसी तरह की कोई ओर मीठी चीज का इस्तेमाल नहीं करना होगा.
दालचीनी फ्लेवर चाय
दालचीनी में हल्की मिठास होती है, जिससे चाय में बिना चीनी के भी स्वाद आता है. ये चाय आपके वजन कम करने में मददगार, सुगंध भी बढ़ाता है. इसके साथ ही इसे पीने से शरीर में ऊर्जा का संचार भी बढ़ जाता है.
स्टीविया वाली चाय
स्टीविया एक नेचुरल शुगर सब्स्टीट्यूट है. ये कैलोरी फ्री, डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित होती है. इसका सेवन आप दिन में एक बार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: व्रत में बनाएं ये 5 सात्विक भोग, रामनवमी पर मिलेगा खास आशीर्वाद
यह भी पढ़ें: झड़ते बालों के लिए रामबाण है गुड़हल का फूल, जानें सही तरीका
The post चीनी को है छोड़ना, तो आज ही चाय को हेल्दी बनाएं इन 5 आसान तरीकों से appeared first on Naya Vichar.

