Hot News

चुहों के बिल में समाया ये शहर, लोग हुए बेहाल, जानें पूरा मामला

Britain Garbage Collector Strike: ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम में इन दिनों कचरे का साम्राज्य फैला हुआ है. सड़कों के किनारे कचरे के ढेर लगे हुए हैं और सड़े हुए कचरे की बदबू हवाओं में घुली हुई है. यह तस्वीर किसी छोटे शहर का या दूर-दराज के इलाके का नहीं बल्कि एक समृद्ध और विकसित शहर का है. बर्मिंघम की 1.1 मिलियन की आबादी इस भयानक स्थिति से जूझ रही है क्योंकि यहां कचरा इकट्ठा करने वाले लगभग 400 कर्मचारी एक महीने से हड़ताल पर हैं.

कचरे के ढेर से शहर में फैली गंदगी

इस हड़ताल के बाद से शहर में 17,000 टन कचरा इकट्ठा हो चुका है. स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि जब कभी कचरा उठाने वाली गाड़ी आती है. सड़कों पर कचरे के थैले पकड़े सैकड़ों लोग दौड़ते नजर आते हैं. गर्मी की वजह से कचरे के थैले सड़ने लगे हैं और इस पर चूहे, बिल्लियां और लोमड़ियां अपनी स्थिति मजबूत करने लगे हैं. कई जगहों पर सड़े हुए कचरे के ढेर पर कीड़े मकोड़े रिंगने लगे हैं जिससे स्थिति और भी बदतर हो गई है.

चूहों से बचने के लिए कचरा इकट्ठा करने वाले कर्मचारी भाग रहे हैं

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कचरा इकट्ठा करने वाले कर्मचारी चूहों के डर से खुद को बचाने के लिए दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. बर्मिंघम के कचरा इकट्ठा करने वाले कर्मचारी, प्रशासन द्वारा उनके पदों को खत्म करने के कदम का विरोध करते हुए हड़ताल कर रहे हैं. इस हड़ताल की शुरुआत जनवरी में हुई थी लेकिन 11 मार्च से यह एक बड़े आंदोलन में बदल गई है.

कचरा संग्रहण सेवा में भारी कमी

हालांकि, फिलहाल कुछ कर्मचारी इस हड़ताल से बाहर हैं और कचरा इकट्ठा करने का काम कर रहे हैं, लेकिन कचरा संग्रहण के ट्रकों की संख्या सामान्य से आधी से भी कम हो गई है. इससे यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है और शहरवासियों को इस बदबूदार और गंदगी से भरे माहौल में जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

The post चुहों के बिल में समाया ये शहर, लोग हुए बेहाल, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top