Hot News

चेयरमैन की नियुक्ति जल्द नहीं हुई, तो JPSC भवन में करेंगे मुर्गी पालन, JLKM नेता की चेतावनी

JPSC Chairman Appoint Karo: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के चेयरमैन की तत्काल नियुक्ति की मांग करते हुए छात्र संगठनों ने शनिवार को #JPSC_CHAIRMAN_APPOINT_KARO अभियान चलाया. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि अगर प्रशासन ने तत्काल जेपीएससी के चेयरमैन की नियुक्ति नहीं की, तो वह जेपीएससी भवन में मुर्गी पालन शुरू कर देंगे. इतना ही नहीं, इस भवन को आलू-प्याज का गोदाम बना देंगे और बेरोजगार छात्रों के लिए रोजगार का सृजन करेंगे.

छात्रों, अभिभावकों और कोचिंग संचालकों ने निभायी अहम भूमिका

छात्र नेता ने कहा कि 6 महीने (22 अगस्त 2024) से जेपीएससी के अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा है. इससे राज्य के छात्रों में भारी नाराजगी है. कहा कि झारखंड में आये दिन आयोग के खिलाफ आंदोलन जारी है. छात्र संगठनों ने शनिवार को ऑनलाइन डिजिटल कैंपेन चलाया, जो सुबह से ही टॉप ट्रेंड में रहा. सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर #JPSC_CHAIRMAN_APPOINT_KARO को सफल बनाने में छात्रों,अभिभावकों और कोचिंग संचालकों ने अहम भूमिका निभायी.

‘जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से नियुक्ति प्रक्रिया बाधित’

जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से सिविल सर्विस का रिजल्ट, सीडीपीओ का रिजल्ट, फूड सेफ्टी ऑफिसर, सिविल जूनियर जज आदि की नियुक्ति प्रक्रिया बाधित है. नये विज्ञापन भी जारी नहीं हो रहे हैं. इसकी वजह से झारखंड के युवाओं को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘जल्द अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई, तो सड़क पर करेंगे आंदोलन’

देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य प्रशासन के खिलाफ यह आंदोलन सांकेतिक रहा. अध्यक्ष की यथाशीघ्र नियुक्ति नहीं होने पर छात्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे. प्रशासन तत्काल जेपीएससी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति करे. अगर ऐसा नहीं होता है, तो जेपीएससी भवन में मुर्गी पालन शुरू कर देंगे. इसे आलू-प्याज का गोदाम बना देंगे.

इसे भी पढ़ें

22 फरवरी को आपके शहर में कितनी है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

Indian Railways News: राजधानी एक्सप्रेस का समय बदल गया है, रांची से खुलने का टाइम यहां चेक कर लें

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, अब तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं, विपक्ष के विधायक दल की बैठक कल

Shiv Barat 2025 Ranchi: हेमंत सोरेन को मिला शिव बारात में शामिल होने का आमंत्रण

The post चेयरमैन की नियुक्ति जल्द नहीं हुई, तो JPSC भवन में करेंगे मुर्गी पालन, JLKM नेता की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top