Hot News

चैत्र नवरात्रि 2026: गलती से बुझ जाए अखंड ज्योति तो क्या करें?

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में माता आदि शक्ति के नौ स्वरूपों का ध्यान करते हुए अखंड ज्योति जलाने का विधान है. भक्त अटूट आस्था के साथ लगातार नौ दिनों तक इस दीपक को जलाकर रखते हैं. मान्यता है कि इससे नवदुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है, घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और वातावरण शुद्ध होता है. हालांकि, कई बार हवा के झोंके, घी की कमी या बाती की खराबी के कारण ज्योति बुझ जाती है. ऐसे में मन में भय और अशुभ शंका उत्पन्न होने लगती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीपक का गलती से बुझ जाना डरने की बात नहीं है. यह एक सामान्य भौतिक घटना है और इससे आपकी भक्ति या पूजा पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता. लेकिन यदि आपके मन में शंका हो, तो ऐसी स्थिति में आप ये उपाय कर सकते हैं:

मन से डर निकालें और क्षमा मांगें

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी के अनुसार, सबसे पहले अपने मन को शांत रखें. माता रानी भाव देखती हैं, न कि केवल कर्मकांड. यदि ज्योति अनजाने में बुझ गई है, तो मां दुर्गा के समक्ष हाथ जोड़कर अपनी भूल के लिए क्षमा मांगें. आप ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ या क्षमा प्रार्थना मंत्र का जाप कर सकते हैं.

दीप पात्र की सफाई

बुझी हुई ज्योति के दीप पात्र को सावधानी से साफ करें. यदि बाती पूरी जल चुकी है, तो उसे हटा दें. पात्र में नया घी या तिल का तेल डालें और नई लंबी बाती लगाएं.

‘साक्षी दीपक’ की मदद लें

अखंड ज्योति के साथ अक्सर एक छोटा ‘साक्षी दीपक’ भी जलाया जाता है. यदि वह जल रहा है, तो उसी की लौ से अखंड ज्योति को पुनः प्रज्वलित करें. यदि वह भी बुझ गया है, तो नया दीपक जलाकर संकल्प दोहराएं.

गंगाजल का छिड़काव

ज्योति को पुनः जलाने के बाद पूरे पूजा स्थल और दीपक के चारों ओर थोड़ा गंगाजल छिड़कें. यह शुद्धिकरण का प्रतीक है. माना जाता है कि इससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है.

अखंड ज्योति दोबारा प्रज्वलित करने का मंत्र

दीपक जलाते समय इस मंत्र का उच्चारण करना शुभ माना जाता है:
“दीपज्योतिः परब्रह्मः दीपज्योति जनार्दनः.
दीपो हरतु मे पापं संध्यादीपं नमोऽस्तुते॥”

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि अष्टमी तथा नवमी तिथि का कन्फ्यूजन करें दूर, जानें पूजा और हवन की सहीं तिथि

The post चैत्र नवरात्रि 2026: गलती से बुझ जाए अखंड ज्योति तो क्या करें? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top