Hot News

चैलेंजर ट्रॉफी के सेमीफाइनल क्रिकेट मैच: लखीसराय ने झपानी को 8 विकेट से किया पराजित

मेदनीचौकी. अमरपुर स्पोर्ट्स मैदान में गुरुवार को आदर्श क्रिकेट क्लब देवघरा चंद्र टोला द्वारा आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच झापानी और लखीसराय के बीच स्पोर्ट्सा गया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए झापानी की टीम निर्धारित 14 ओवर में मात्र 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जिसमें सबसे अधिक निक्कू 25 रन, विकाश 24 रन, राम 16 रन बनाया. बोलिंग में अनवर तीन विकेट, टोनी तीन विकेट, बिट्टू बिलोहित दो विकेट, माही ने दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीसराय ने 11 .2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया. लखीसराय की तरफ से टोनी ने 65 रन, अजय ने 35 रन बनाये. बोलिंग में वीवो ने दो विकेट लिए. इस तरह लखीसराय की टीम ने फाइनल में जगह बना ली और फाइनल मैच खावा और लखीसराय के बीच स्पोर्ट्सा जायेगा. स्कोरिंग हनी, कमेंट्री चंदू, मोनू, सुधांशु ने की जबकि अंपायरिंग में पीयूष और मनीष थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post चैलेंजर ट्रॉफी के सेमीफाइनल क्रिकेट मैच: लखीसराय ने झपानी को 8 विकेट से किया पराजित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top