जानकीनगर. प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में नगर पंचायत जानकीनगर और बडहाराकोठी में अग्निशमन केंद्र खोलने के लिए जिला पदाधिकारी को समाजसेवी त्रिभूवन कुमार ने मांग पत्र सौंपा तथा वृक्ष भेंट भी किया.समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने डीएम के साथ ही विधायक कृष्ण कुमार ऋषि को अवगत कराया कि नगर पंचायत जानकीनगर और बडहाराकोठी में अग्निशमन केंद्र की मांग जनहित की वर्षों पुरानी है. डीएम ने समुचित आश्वासन दिया. विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने आश्वासन दिया कि दोनों जगहों के लिए भी अपने स्तर से पहल करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post चोपड़ा बाजार व बीकोठी में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग appeared first on Naya Vichar.

