Hot News

चोरी के मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार

कटिहार. रेल एसपी के निर्देश पर कटिहार जीआरपी ने प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला चार कर आरोपितों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी थानाध्यक्ष अलाउद्दीन खान के नेतृत्व में जीआरपी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्लेटफार्म पर तैनात थी, चेकिंग अभियान चला रखी थी. इसी दौरान तीन नंबर प्लेटफार्म पर जीआरपी पहुंची. जीआरपी को देख कुछ संदिग्ध युवक प्लेटफार्म से बाहर निकलने लगे, यह देख रेल पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से चोरी का मोबाइल मिला. इस संदर्भ में रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अनवर पिता साहिब, मदनपुर जिला अररिया, दिलखुश कुमार पिता हिंदुस्तान सोनार तेघरिया जिला किशनगंज, संतोष शर्मा पिता अमीलाल शर्मा, मजगवां थाना कसबा जिला पूर्णिया एवं सज्जाद पिता नियाज, जयप्रकाश नगर थाना खगड़िया निवासी के विरुद्ध रेल थाना में कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post चोरी के मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top