Hot News

छठ घाट पर दो पक्षों में मारपीट के मामले में 25 लोगों पर प्राथमिकी

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के गणेश डूमर गांव स्थित छठ घाट पर छठ पूजा के दौरान विवाद के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर बुधवार को थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर 25 लोगों को आरोपित बनाया गया है. पहली प्राथमिकी गांव की आशा देवी ने दर्ज करायी है. उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि छठ घाट पर पुराने विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडा और बेल्ट से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गयीं. प्राथमिकी में हरकेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार, प्रिंस कुमार, राजन कुमार, बिट्टू कुमार, बुलेट शाह और सोनू कुमार सहित 10 लोगों को नामजद किया गया है. वहीं दूसरी प्राथमिकी प्रिंस कुमार ने दर्ज करायी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि छेड़खानी का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की. इस मामले में बिट्टू राम, रितेश राम, गोलू कुमार, कुंदन कुमार और भीमराम सहित तेरह लोगों को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post छठ घाट पर दो पक्षों में मारपीट के मामले में 25 लोगों पर प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top