Hot News

छह मई से राजगीर और खगड़िया के बीच चलेगी स्पेशल चलेगी

लखीसराय

. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नटेसर-तिलैया-नवादा-वारिसलीगंज के रास्ते गाड़ी संख्या 14223/14224 वाराणसी-राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के रैक द्वारा सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को राजगीर और किऊल के मध्य गाड़ी संख्या 03266/03265 राजगीर-किउल-राजगीर स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है. जिसे अब 06.05.2025 से 31.05.2025 तक सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को परिचालन विस्तार करते हुए इसे राजगीर और खगड़िया के मध्य चलाया जायेगा. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03266 राजगीर-किऊल-खगड़िया स्पेशल राजगीर से 06.10 बजे खुलकर 06.30 बजे नटेसर, 07.15 बजे तिलैया, 08.03 बजे नवादा, 08.28 बजे वारिसलीगंज, 09.00 बजे शेखपुरा रूकते हुए 10.10 बजे किऊल पहुंचेगी तथा किउल से यह 10.15 बजे खुलकर 10.36 बजे अभयपुर, 10.52 बजे जमालपुर, 11.40 बजे मुंगेर रुकते हुए 13.00 बजे खगड़िया पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 03265 खगड़िया-किऊल-राजगीर स्पेशल खगड़िया से 14.00 बजे खुलकर 14.55 बजे मुंगेर, 15.22 बजे जमालपुर, 15.58 बजे अभयपुर रूकते हुए 16.53 बजे किउल पहुंचेगी तथा किऊल से 16.58 बजे खुलकर 17.25 बजे शेखपुरा, 18.00 बजे वारिसलीगंज, 18.33 बजे नवादा, 19.00 बजे तिलैया, 20.20 बजे नटेसर रूकते हुए 21.25 बजे राजगीर पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post छह मई से राजगीर और खगड़िया के बीच चलेगी स्पेशल चलेगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top