Hot News

छेड़खानी का विरोध करने पर परिजनों से मारपीट, स्थिति गंभीर

बेलागंज. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बाजार से घर लौट रही युवती के साथ छेड़खानी करने का विरोध करना उसके परिजनों को महंगा पड़ गया. आरोप है कि युवती के परिजनों को आरोपितों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मारपीट में घायल हुए परिजनों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. घायल विकास कुमार द्वारा पुलिस को दिये गये आवेदन के अनुसार, उनकी भगिनी बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी. इसी दौरान दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. शोर सुनकर विकास कुमार की मां बाहर आयीं, तो देखा कि दोनों युवक युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे. विरोध करने पर आरोपितों ने लोहे की रॉड से उनकी मां के सिर पर वार कर घायल कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे विकास कुमार पर भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आयी और वह लहूलुहान हो गये. इसी दौरान विकास की पत्नी सोनी देवी भी बचाने आयीं, तो आरोपितों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया. विकास कुमार ने बताया कि उनकी भगिनी मोबाइल फोन से घटना की रिकॉर्डिंग कर रही थी, जिसे आरोपितों ने छीन लिया. उस फोन में लगभग तीन हजार रुपये नगद भी रखे हुए थे. इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post छेड़खानी का विरोध करने पर परिजनों से मारपीट, स्थिति गंभीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top