Hot News

छोटी गलती के लिए क्यों दी जा रही इतनी बड़ी सजा?

एसआइआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी पर चार अफसरों के खिलाफ एफआइआर के निर्देश पर आपत्ति

संवाददाता, कोलकाता

छोटी सी गलती के लिए इतनी बड़ी सजा क्यों?” इसी सवाल के साथ पश्चिम बंगाल प्रशासन ने चुनाव आयोग से राज्य के चार वरिष्ठ अधिकारियों समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के आदेश को वापस लेने की मांग की है. राज्य प्रशासन के गृह विभाग के विशेष आयुक्त ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीइओ) के कार्यालय के माध्यम से चुनाव आयोग को इस संबंध में एक पत्र भेजा है. चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से नाम जोड़ने के आरोप में पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना और दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर ईस्ट क्षेत्र के इआरओ और एइआरओ के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था. आयोग ने इस संबंध में दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को आदेश जारी किये थे. हालांकि, यह आदेश करीब 15 दिन पहले दिया गया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हो सका है. इस बीच, सीइओ कार्यालय की ओर से जिलाधिकारियों को दो बार रिमाइंडर भेजा गया. इसके बाद राज्य प्रशासन ने मामले में महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) से कानूनी सलाह मांगी.

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, आयोग को भेजे गये पत्र में महाधिवक्ता की सलाह का भी उल्लेख किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post छोटी गलती के लिए क्यों दी जा रही इतनी बड़ी सजा? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top