Hot News

जंगल से हरी लकड़ी काटते पांच पकड़ाये, वन विभाग ने बढ़ायी गश्त

मोहम्मदगंज में अवैध कटाई पर कार्रवाई प्रतिनिधि, मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र के लमिया, लकडाही, भौराहा, झरहा, सिताचुआं व माहूर जंगलों से अवैध लकड़ी कटाई की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई की है. शनिवार अहले सुबह वनकर्मियों ने छापेमारी कर राजनडीह गांव के पांच लोगों को हरी लकड़ी काटते पकड़ा. उनके पास से धव प्रजाति की कच्ची लकड़ी और टांगी जब्त की गयी. वन विभाग ने जब्त सामान अपने कब्जे में लेकर सभी को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा. वनकर्मियों ने कहा कि जंगलों से हरी लकड़ी की कटाई कानूनन अपराध है. इसे रोकने के लिए क्षेत्र के जंगलों में गश्त तेज कर दी गयी है. इधर, जंगल बचाने की मुहिम में लगे रामनगर के वनप्रेमी रामजन्म राम ने वनों की लगातार कटाई पर चिंता जतायी. उन्होंने बताया कि उनके प्रयास से घर के समीप वीरान पड़ा डीहई पहाड़ अब विकसित हो चुका है और पेड़ों से हरा-भरा नजर आता है. कोरोना काल से शुरू किया गया यह अभियान अब रंग ला रहा है. उन्होंने बताया कि इस जंगल की सुरक्षा गांव के लोग मिलकर करते हैं, जिसके कारण अब यहां जंगली जानवरों का भी बसेरा बन गया है. रामजन्म राम ने कहा कि केवल विभाग के भरोसे जंगल और पहाड़ों का विनाश नहीं रोका जा सकता. इसके लिए पलामू के जंगलों व पहाड़ों के आसपास बसे ग्रामीणों को जागरूक होना होगा. पर्यावरण के प्रति गंभीरता दिखाने से ही जंगलों और पहाड़ों को बचाया जा सकता है.

The post जंगल से हरी लकड़ी काटते पांच पकड़ाये, वन विभाग ने बढ़ायी गश्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top