मेदिनीनगर. नगर निकाय के निर्वाचन को लेकर नेतृत्वक सरगर्मी तेज हो गयी है. शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के समर्थित मेयर पद की प्रत्याशी आयशा सिंह ने समर्थकों के साथ सुदना में जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने नगर निगम के वार्ड संख्या दो के अघोर आश्रम रोड,पंचवटी नगर व बैंक कालोनी मोहल्ला में भ्रमण कर आम नागरिकों से मुलाकात किया. उन्होंने इन मुहल्लों की बदहाल स्थिति को देखकर भावुक हो गई. मेयर प्रत्याशी आयशा सिंह ने कहा कि नगर निगम में शामिल नये क्षेत्रों की उपेक्षा किया गया है. इन मुहल्लों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट,सफाई व्यवस्था,जलापूर्ति की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. जनसमस्याओं का समाधान करना उनका चुनावी मुद्दा है. जनता के समर्थन व सहयोग से चुनाव जीतने के बाद वह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगी. मौके पर प्रभात सिंहा सहित कई लोग मौजूद थे.
The post जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उद्देश्य: आयशा सिंह appeared first on Naya Vichar.
