Hot News

जनता दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं

सिमडेगा. अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से आये नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अपर समाहर्ता के समक्ष रखीं. अपर समाहर्ता ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों को अग्रसारित किया. जनता दरबार में आधार कार्ड निर्माण, अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, भीमराव अंबेडकर आवास योजना, कूप निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण, डीप बोरिंग चालू कराने, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने तथा जमा वृद्धि योजना अंतर्गत जमा राशि भुगतान से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आयीं. इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिलाने, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाहन का बकाया भुगतान, पंचायत सहायकों की प्रोत्साहन राशि, जमीन विवाद, राशन कार्ड चालू कराने, आंख के इलाज के लिए आर्थिक सहायता तथा माता-पिता की मृत्यु के बाद पढ़ाई में सहायता से संबंधित मामले भी प्राप्त हुए. अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं संवेदनशील समाधान के निर्देश दिये.

पोषण आहार से बेहतर होता है स्वास्थ्य

कुरडेग. प्रखंड कार्यालय सभागार में सीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी किरण डांग की अध्यक्षता में पोषण सप्ताह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका, सेविका, पंचायत मुखिया व ग्रामीणों ने भाग लिया. सीडीपीओ ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार, स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर उपलब्ध पोषण आहार से बच्चों और माताओं का स्वास्थ्य बेहतर होता है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जनता दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top