Hot News

जनसेवा एक्सप्रेस से हरियाणा जा रहे पूर्णिया के युवक की लाश पटरी पर मिली, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Purnia News: मुरलीगंज रेलवे स्टेशन से पूर्णिया की ओर आउटर सिग्नल सिग्नल के करीब शनिवार को रेलवे पटरी के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मुरलीगंज पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

पूर्णिया जिला का रहने वाला है युवक

व्यक्ति के मृत पाए जाने जानकारी होते आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ घटना स्थल के पास जुट गई. मृतक युवक की पहचान पूर्णिया जिला के बरहारा कोठी थाना क्षेत्र के जयनगर वार्ड छह निवासी संजीत ऋषिदेव (25) वर्ष के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते हीं मृतक के भाई संजू ऋषिदेव सहित अन्य परिजन भी पहुंच गए थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी समाचार, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

मजदूरी कर परिवार चलाता था युवक

परिजनों ने बताया कि संजीत हरियाणा में मजदूरी करता है. वह शुक्रवार की शाम बनमनखी स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस से हरियाणा जा रहा था. मृतक के बहनोई ने कहा कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत की हत्या किया गया है. शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

The post जनसेवा एक्सप्रेस से हरियाणा जा रहे पूर्णिया के युवक की लाश पटरी पर मिली, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top