Hot News

जमशेदपुर ने सिमडेगा को हराया

गुमला. शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर जिला अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को हुए मुकाबले में जमशेदपुर ने सिमडेगा को छह विकेट से पराजित किया. सिमडेगा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 169 रनों पर ऑल आउट हो गयी, जिसमें सृजन हांसदा ने 44 और सोमित बनर्जी ने 34 रनों के योगदान दिया. जवाबी पारी स्पोर्ट्सने उतरी जमशेदपुर की टीम 30वें ओवर में दो विकेट गंवा कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जिसमें आयुष राज ने नाबाद 89 और सौरभ प्रधान ने 46 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. जमशेदपुर के आदित्य कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर आरडीओ सतीश सिंह, अंपायर अरविंद कुमार सिंह, मोहम्मद ओज्जाइर, स्कोरर राजेश कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, सनी साहू, विनीत नाग, शशि कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

निकाय चुनाव की घोषणा जल्द करे प्रशासन : दामोदर

गुमला. भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा ने कहा है कि झारखंड में निकाय का चुनाव वर्षों से लटकी हुई है. अब चुनाव का रास्ता साफ हुआ तो प्रशासन चुनाव कब कराती है. यह सवाल खड़ा हो गया है. प्रशासन की मंशा अभी तक क्लीयर नहीं हुई है. निकायों का चुनाव नहीं होने के कारण नगर परिषद को प्रशासन फंड नहीं दे रही. इस कारण परिषद में विकास का कार्य ठप सा पड़ गया है. चुनाव संपन्न होने के बाद नगर में विकास की संभावना है. इसलिए प्रशासन जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा करे. चुनाव दलीय आधार और इवीएम से हो, ताकि झारखंड की जनता को लगे कि चुनाव पूरी पारदर्शिता से हुई है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जमशेदपुर ने सिमडेगा को हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top