Jamshedpur News: जमशेदपुर जिले के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 निवासी अप्पा राव के घर में अचानक टीवी फटने से भयंकर आग लग गयी. इस अगलगी की घटना में घर में रखे कई सामान जल कर राख हो गये. गनीमत रही कि घर के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल गये, जिससे किसी के जान को कोई नुकसान नहीं हुआ. घटना के बाद झारखंड अग्निशामक विभाग और टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
ब्लास्ट होते ही कमरे में फैल गयी आग
घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अप्पा राव के घर में रखे टीवी में अचानक से ब्लास्ट हो गया. इसके बाद आग पूरे कमरे में फैल गयी. घटना के बाद परिवार के लोग बाहर आ गये. उसके बाद आस-पास के लोगों ने आग पर पानी डालना शुरू कर दिया. साथ ही झारखंड अग्निशामक विभाग और टाटा स्टील फायर ब्रिगेड को फोन किया गया. जिसके बाद टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
इसे भी पढ़ें
खुशसमाचारी: साइबर अपराध का शिकार हुए लोगों को वापस मिलेंगे उनके पैसे, केस दर्ज नहीं कराने वालों को भी बड़ी राहत
धनबाद को मिलेगी बड़ी सौगात: लिलोरी मंदिर के पास बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
खुशसमाचारी: अब किसी भी जुलूस के दौरान नहीं कटेगी बिजली, झंडों और डीजे वाहनों की ऊंचाई रहेगी कम, निर्देश जारी
The post जमशेदपुर में टीवी फटने से घर में लगी आग, कई सामान जलकर हुए राख appeared first on Naya Vichar.

