Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक काले रंग का कुत्ता बिजली की तारों पर खड़ा है. वह तारों पर ऐसे खड़ा है मानों जैसे वह जमीन पर खड़ा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुत्ता अपने चारों पैरों पर तारों पर बड़े ही आराम से बैलेंस बनाकर खड़ा है. उसका बैलेंस इतना अच्छा है कि न तो वह एक भी बार लड़खड़ाता है और न गिरता है.
Bro Fear Nothing🗿 pic.twitter.com/fvzLcohErR
— rareindianclips (@rareindianclips) April 18, 2025
वह बेहद आराम से बिना किसी चिंता के खड़ा रहता है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कुत्ते के बैलेंस की जमकर तारीफ की है. लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, “बैलेंस हो तो ऐसा.” लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद मन में सवाल उठता है कि आखिर कुत्ता इतनी ऊचाई में लगी बिजली की तार पर चढ़ा कैसे?
यह भी पढ़े: Viral Video: पापा ने दिखाया देसी दिमाग, मुर्गियों के घर को बना दिया बच्चों की सवारी
The post जमीन छोड़ बिजली की तारों पर घूमने चला कुत्ता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

