Hot News

जमीन पर होगा हवाई जहाज जैसा सफर! 10 सुपर लग्जरी Volvo Sleeper बसें, रात में सोते-सोते पहुंचेंगे दिल्ली

Patna Volvo Sleeper Bus service : अगर आप जमीन पर हवाई जहाज से सफर का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपकी ये मंशा पूरी होने वाली है. बिहार की राजधानी पटना से अब सफर सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि एक लग्जरी एक्सपीरियंस बनने जा रहा है. जी हां, पटना के रामाचक बैरिया पाटलिपुत्रा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से जल्द ही 10 सुपर लग्जीरियस Volvo Sleeper बसें शुरू होने वाली हैं.

बिना झटकों के सोते-सोते दिल्‍ली

सबसे खास बात ये है कि पटना से पहली बार स्लीपर Volvo बसें चलेंगी. यानि अब लंबी दूरी के सफर के लिए आपको हवाई जहाज पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. बस टिकट कटवाएं और बिना झटकों के सोते-सोते रातभर में टाटा से दिल्‍ली पहुंच जाएं.

पहली बस इसी महीने, टाटा रूट से शुरुआत

जानकारी के मुताबिक पहली Volvo Sleeper बस इसी महीने से शुरू हो रही है. जो पटना से टाटा के लिए रवाना होगी. खुशी की बात ये है कि बस पटना पहुंच चुकी है. इसका रजिस्ट्रेशन भी पूरा हो गया है और परमिट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. परमिट मिलते ही बैरिया बस स्टैंड से इसका नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा.

बस नहीं, चलता-फिरता होटल!

जिस तरह की लग्‍जरी बस सेवा शुरू हो रही है, इन बसों को बस कहना थोड़ा अजीब जरूर लगेगा. क्‍योंकि इसमें पांच सितारा होटल वाली लग्‍जरी होने वाली है. यानी इसे होटल ऑन व्हील्स कहना गलत नहीं होगा. 

यात्रियों को मिलेगी ये जबरदस्‍त सुविधा

हर यात्री के लिए आरामदायक बेड (स्लीपर)
पर्दे और गद्दे, जिनकी कीमत ही करीब 6 लाख रुपये
ऑनबोर्ड टॉयलेट सुविधा
विमान जैसी बटन दबाते ही सर्विस
यानि सफर के दौरान आपको होटल और फ्लाइट जैसी सुविधा एक साथ मिलेगी.

कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!

ये तो हो गई बस की तारीफ, अब आइए हम आपको इसकी कीमत से भी अवगत करा दें. तो एक Volvo Sleeper बस की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है. अब इसकी तुलना सामान्य बस 60- 70–80 लाख की बस से करें. यानि जितने में एक वोल्‍वो बस आती है. उतने में तीन से चार सामान्‍य बसें आ सकती हैं. ऐसे में अंदाजा लगाइए इस बस में मिलने वाली सुविधा कितनी प्रिमियम होगी!

इन शहरों के लिए दौड़ेंगी बसें

पहले चरण में टाटा के बाद अगली बस पुरी के लिए चलाने की प्‍लानिंग है. जहां पर्यटकों की भारी डिमांड है. इसके बाद इसी बस सेवा को राउरकेला और फिर देश के बड़े महानगरों को जोड़ा जाएगा. लेकिन बिहार के लिए अच्‍छी बात ये है कि सबसे ज्यादा बसें दिल्ली रूट पर चलेंगी, क्योंकि ट्रेन में टिकट मिलना यहां सबसे बड़ी चुनौती है.

लग्जरी के साथ कीमत भी प्रीमियम होगी 

पटना से टाटा में सफर का किराया ₹1500 (Sleeper Volvo) होने वाला है. जबकि सामान्‍य बसों में यह किराया 750 रुपए होता है. ऐसी बस के सीटर किराया 900 रुपए है. वहीं एसी स्‍लीपर का किराया 1200 रुपए होता है. यानी आम बसों से लगभग दोगुना किराया होने वाला है. लेकिन सुविधाएं कई गुना ज्‍यादा.

क्या कहते हैं अधिकारी?

बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन कुमार का कहना है कि लंबी दूरी के यात्रियों के लिए ये सेवा बेहद फायदेमंद होगी. इस लग्‍जरी बस की शुरुआत जमशेदपुर टाटा से होगी और अगले 1-2 महीनों में अन्य शहरों के लिए भी लग्‍जरी सेवा शुरू कर दी जाएगी.

Also Read : CM बदलने की तारीख FIX! 14 अप्रैल को नीतीश का इस्तीफा, 18 तक नया मुख्‍यमंत्री तय…

The post जमीन पर होगा हवाई जहाज जैसा सफर! 10 सुपर लग्जरी Volvo Sleeper बसें, रात में सोते-सोते पहुंचेंगे दिल्ली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top