Hot News

जमीन विवाद से जुड़े कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार सिमरी बख्तियारपुर . अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जमीन विवाद के निपटारे के लिए साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान अंचल पदाधिकारी और थानाध्यक्ष की संयुक्त उपस्थिति में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया. जनता दरबार में अपनी शिकायतों को लेकर फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सीओ शुभम वर्मा ने अपने कर्मियों के साथ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मामलों की सुनवाई की. वहीं राजस्व अधिकारी खुशबू कुमारी ने कनरिया और बलवाहाट थाना क्षेत्र से जुड़े मामलों को देखा. सीओ शुभम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन के तीन बजे तक कुल 7 मामलों की सुनवाई की गयी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और कागजातों की जांच के बाद इनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. वहीं शेष 2 मामलों में साक्ष्य और कागजातों के अवलोकन के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी है. दूसरी ओर आरओ खुशबू कुमारी ने बताया कि कनरिया थाना क्षेत्र से आये 2 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें से 1 का निष्पादन किया गया और 1 में अगली तारीख दी गयी. इसके अलावा बलवाहाट थाना क्षेत्र के 6 मामलों में सुनवाई की गयी, जिसमें से 4 मामलों को सुलझा लिया गया. जबकि 2 मामलों में अगली सुनवाई की तारीख तय की गयी है. जनता दरबार के दौरान अंचल कर्मी, पुलिस बल और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

The post जमीन विवाद से जुड़े कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top