Farooq Abdullah : जम्मू में बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया. इस घटना में फारूक अब्दुल्ला (जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम) बाल-बाल बच गए. हमलावर ने उन्हें पॉइंट-ब्लैंक रेंज (नजदीक से गोली चलाना) से गोली मारने की कोशिश की. हमलावर बस कुछ कदम पीछे था. उसने गोली चलाई, लेकिन नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NDG) के कमांडो ने उसे धक्का दे दिया.
Allah is kind. My father had a very close shave. The details are sketchy at the moment but what is known is that a man with a loaded pistol was able to get within point blank range & discharge a shot. It was only the close protection team that deflected the shot & ensured that… https://t.co/hYBe64Eigl
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) March 11, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीडियो एक्स पर शेयर किया. उन्होंने लिखा कि मेरे पिता इस हमले में बाल-बाल बच गए. फिलहाल पूरी जानकारी साफ नहीं है, लेकिन इतना पता चला है कि एक शख्स भरी हुई पिस्तौल लेकर बहुत करीब तक पहुंच गया. उसने गोली चला दी. गनीमत रही कि सुरक्षा में तैनात क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई की. हमला नाकाम कर दिया. फिलहाल इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. खासकर यह कि Z+ और NSG सुरक्षा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कोई हथियार लेकर कैसे पहुंच गया.
जम्मू में किया गया फारूक अब्दुल्ला पर हमला
न्यूज एजेंसी पीटीआई से अधिकारियों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री चौधरी और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित ग्रेटर कैलाश क्षेत्र के समारोह स्थल से निकल रहे थे.
फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाला कौन?
आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है. वह पुरानी मंडी का निवासी है. जामवाल की उम्र 70 साल से अधिक है. अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त वह नशे की हालत में था. उसका हथियार छीने जाने और जमीन पर गिराए जाने से पहले उसने एक गोली चला दी थी. गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ.
The post जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, सामने आया वीडियो appeared first on Naya Vichar.
