Hot News

जयनगर–समस्तीपुर खंड में ट्रेन की सीटों को क्षतिग्रस्त करने पर रेलवे सख़्त

कम कोचों के साथ ट्रेन चलानी पड़ सकती है, जिससे यात्रियों की भीड़ और उनकी असुविधा बढ़ेगी

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: समस्तीपुर मंडल के जयनगर–समस्तीपुर रेल खंड में परिचालित 55514 ट्रेन की सीटों को क्षतिग्रस्त करने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। विगत दो महीनों में इस प्रकार की घटना दूसरी बार घटित हुई है, जिसे रेलवे अत्यंत गंभीरता से ले रहा है।

विदित हो कि इस तरह की सीटों को क्षतिग्रस्त करने से रेलवे को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। क्षतिग्रस्त कोचों को काटकर मरम्मत हेतु कार्यशाला भेजना पड़ता है, जिसकी मरम्मत का व्यय विभाग को अपने संसाधनों से वहन करना पड़ता है। जो कि एक अतिरिक्त व्यय है।यदि ऐसी घटनाएँ जारी रहीं, तो ट्रेनों का नियमित परिचालन प्रभावित होगा तथा कई बार कम कोचों के साथ ट्रेन चलानी पड़ सकती है, जिससे इन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और असुविधा बढ़ेगी।

इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा:

> “रेल संपत्ति को नुकसान पहुँचाना गंभीर अपराध है। ऐसी हरकतें यात्रियों की सुविधा और ट्रेन परिचालन दोनों के लिए नुकसानदेय हैं। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सख़्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

रेलवे, यात्रियों और आम नागरिकों से अपील करता है कि यदि कोई असामाजिक तत्व रेल संपत्ति को नुकसान पहुँचाते हुए दिखाई दे, तो तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को 182 या एकीकृत फोन नंबर 139 पर या ऑन-ड्यूटी रेल कर्मचारी को सूचना दें। संभव हो तो संबंधित व्यक्ति का फोटो लेकर समस्तीपुर मंडल के रेल अधिकारियों या RPF को उपलब्ध कराएँ, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top