Hot News

जयपुर से दिल्ली सिर्फ 3 घंटा, राजस्थान को मिला नया एक्सप्रेसवे

Jaipur Bandikui Expressway: दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए राहतभरी समाचार है. 67 किलोमीटर लंबा जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे, जो कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है, अब ट्रायल रन के लिए खोल दिया गया है. इस फोर लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब दिल्ली से जयपुर की दूरी महज 3 घंटे में तय की जा सकेगी.

ट्रायल रन शुरू, अगले 10 दिनों तक टोल नहीं

इस एक्सप्रेसवे पर अगले 10 दिनों तक ट्रायल रन चलेगा और इस दौरान किसी भी वाहन से टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा. अगर इस अवधि में कोई तकनीकी या ट्रैफिक संबंधी समस्या नहीं आती है, तो इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और फास्टैग आधारित टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी.

1368 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

करीब 1368 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 66.91 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. ट्रायल के बाद यहां से गुजरने पर लगभग ₹150 का टोल शुल्क देना होगा.

5 इंटरचेंज, पूरी तरह डिजिटल टोल सिस्टम

नए एक्सप्रेसवे पर कुल 5 इंटरचेंज बनाए गए हैं, जहां से वाहन चढ़ और उतर सकते हैं. सभी इंटरचेंज पर टोल फास्टैग आधारित होगा, जिससे वाहनों को रुकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और ट्रैफिक भी निर्बाध रहेगा.

दूरी और समय में जबरदस्त कटौती

बांदीकुई से जयपुर की दूरी अब इस एक्सप्रेसवे के जरिए मात्र 25 से 30 मिनट में पूरी की जा सकेगी। साथ ही, दिल्ली से जयपुर की यात्रा के लिए अब दो प्रमुख रूट उपलब्ध हो जाएंगे. जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे न केवल दिल्ली और जयपुर के बीच सफर को सुगम बनाएगा, बल्कि इसे राजस्थान की कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को भी नई रफ्तार देगा.

  • दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48)
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए जयपुर-बांदीकुई लिंक

The post जयपुर से दिल्ली सिर्फ 3 घंटा, राजस्थान को मिला नया एक्सप्रेसवे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top