Jairam Kumar Mahato: डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ अरगोड़ा थाना में केस दर्ज हुआ है. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मानहानि और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के आरोप में एक स्त्री ने विधायक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. स्त्री ने आरोप लगाया है कि जेएलकेएम से जुड़े एक यूट्यूब चैनल पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है.
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता स्त्री सुषमा बड़ाइक का आरोप है कि जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से जुड़े एक यूट्यूब चैनल पर उनके खिलाफ अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. स्त्री ने कहा कि यूट्यूबर बिट्टू सिंह ने उनका नाम लेकर वीडियो बनाया, जिसमें आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग हुआ है. शिकायतकर्ता स्त्री ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गयी अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी को आधार बनाकर यह मामला दर्ज कराया है.
इसे भी
Jharkhand News: शिबू सोरेन से मिलने दिल्ली पहुंचे बाबूलाल मरांडी, सीएम हेमंत सोरेन से जाना गुरुजी का हाल
Baba Dham: पूरे श्रावण अरघा से होगा जलार्पण, अगर करनी है स्पर्श पूजा तो तुरंत करें ये काम
Jamshedpur News: सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार
The post जयराम महतो के खिलाफ केस दर्ज, स्त्री ने लगाया बड़ा आरोप appeared first on Naya Vichar.
