Hot News

जलजमाव से निपटने के लिए निगम कर्मियों को सराहा

संवाददाता, कोलकाता

दुर्गापूजा के बाद और दीपावली व छठ पूजा से पहले त्योहारी सीजन में बुधवार को कोलकाता नगर निगम में मासिक अधिवेशन हुआ. निगम का यह अधिवेशन अपराह्न दो बजे से शुरू होना था, पर दो बजे तक पार्षदों की उपस्थिति कम होने के कारण निगम की चेयरपर्सन माला राय ने 15 मिनट विलंब से अधिवेशन की कार्यवाही आरंभ की. दोपहर 2.15 बजे सदन की कार्यवाही के आरंभ में माला राय ने शोक प्रस्ताव पढ़ा.

सदन के कार्यवाही शुरू होने के के साथ ही मेयर फिरहाद हकीन ने निगम के सीवरेज व ड्रेनेज विभाग के कर्मचारी,अधिकारियों और श्रमिकों को बधाई दी. उन्होंने निगम के इंजीनियरिंग विभाग को बधाई दी. मेयर ने कहा कि इस वर्ष पूजा से पहले कोलकाता में भारी बारिश हुई थी. जिसके कारण कोलकाता के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गये थे. पूजा के दौरान भी कोलकाता में मूसलाधार बारिश हुई थी, पर निगम के सीवरेज, ड्रेनेज और इंजीनियरिंग विभाग की तत्परता के कारण जल निकासी हो सकी और लोग पूजा का आनंद ले सके. उन्होंने कहा प्रकृति से हम लड़ नहीं सकते, पर बचाव तो कर ही सकते हैं. उन्होंने कहा कि कोलकाता की ड्रेनेज सिस्टम उन्नत है, पर महानगर में भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जलजमाव से निपटने के लिए निगम कर्मियों को सराहा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top