Hot News

जलसंसाधन मंत्री ने लोगों को दिलाई जदयू की सदस्यता 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के अख्तियारपुर एवं हरिपुर बरहेता पंचायत में सोमवार को जदयू के सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अख्तियारपुर में प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी एवं हरिपुर बरहेता में पूर्व मुखिया ताराकांत राय के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ है। नीतीश कुमार के ही कारण ही आज राज्य में लोग अमन –चैन से रह रहे हैं। 20 साल पहले बिहार की क्या…

Spread the love

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के अख्तियारपुर एवं हरिपुर बरहेता पंचायत में सोमवार को जदयू के सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अख्तियारपुर में प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी एवं हरिपुर बरहेता में पूर्व मुखिया ताराकांत राय के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ है। नीतीश कुमार के ही कारण ही आज राज्य में लोग अमन –चैन से रह रहे हैं। 20 साल पहले बिहार की क्या स्थिति थी, सब लोग जानते हैं। लोग कहीं जाते थे,तो घर के लोग बेचैन रहते थे कि कब लौटकर आएंगे।आज बिहार में अमन –चैन है। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा,स्वास्थ्य सहित प्रशासन की सभी सुविधाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। और विकास क्या चाहिए? इससे पूर्व श्री चौधरी ने चार दर्जन से अधिक स्त्री एवं युवाओं को जदयू की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों को माला और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रमुख वीणा कुमारी ने की।संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने किया।समारोह को नीरज कुमार झा, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, तारा कांत राय, अजीत कुमार झा, मो. साकिर रजा, हरेराम सहनी, विजय कुमार, लाल बाबू महतो, दिनेश कुमार झा, सरोज झा, रामलाल झा, राजीव कुमार मिश्र,मो. सरवर,अजय राय, रामप्रवेश राय, गौतम गोस्वामी, सहादत हुसैन, मो. दानिश, संजय राय, राम विनोद चौधरी, रंजीत सहनी, विमल कुमार, राम स्वार्थ राय, महेंद्र राय, राम लौलीन राय, जवाहर लाल राय, राम कुमार राम, दिनेश महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top