Hot News

जल्द बज सकता है झारखंड नगर निकाय चुनाव का बिगुल! आयोग ने तेज की तैयारी, गाइडलाइन जारी

Jharkhand Municipal Election 2025, रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग सक्रिय हो गया है. आयोग लगातार जिलों के साथ साथ पत्रचार कर चुनाव पूर्व की तैयारियों की समीक्षा कर रहा है. आयोग ने हर जिले को मतदाता सूची, मतदान की संरचना, बूथ स्तर की तैयारी, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है.

प्रत्याशी की योग्यता और नामांकन प्रक्रिया संबंधी जानकारी भेजी

चुनाव की संभावना को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिले को प्रत्याशियों की योग्यता, अयोग्यता, नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की वैधता, आवश्यक प्रमाण पत्र, खर्च सीमा और चुनाव आचार संहिता से संबंधित विस्तृत जानकारी भेजी है. इसके साथ ही नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए पदवार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण श्रेणियों और मानदंड की जानकारी उपलब्ध करायी गयी है.

Also Read: हेमंत प्रशासन की सालगिरह पूरी पर आरोप पत्र जारी नहीं कर सकी BJP, 6 साल में पहली बार

मतदान कर्मियों का डाटाबेस अपडेट करने का निर्देश

आयोग ने सभी उपायुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान कर्मियों का डाटाबेस अपडेट करने का निर्देश दिया है. कहा है कि इवीएम एवं वीवीपैट का परीक्षण सुनिश्चित करे. संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ की पहचान करें.

अगले कुछ सप्ताह में आ सकती है चुनावी अधिसूचना

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही प्रशासन द्वारा आरक्षित प्रस्ताव पारित होगा, आयोग अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा. माना जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव आगामी महीने में‚ आयोजित कर दिये जाएंगे.

Also Read: बड़े पर्दे पर दिखेगी 1971 के वीर शहीद अलबर्ट एक्का की बहादुरी, शूटिंग गुमला में

The post जल्द बज सकता है झारखंड नगर निकाय चुनाव का बिगुल! आयोग ने तेज की तैयारी, गाइडलाइन जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top