Hot News

जल्द ही झारखंड में दस्तक देगा मॉनसून , जून के पहले हफ्ते में पहुंचने की है संभावना

Jharkhand Weather: झारखंड में जल्द ही मॉनसून आने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के समय से पांच दिन पहले पहुंचने के आसार है. हालांकि, हर साल केरल में मॉनसून 31 मई और 1 जून तक पहुंचता है. लेकिन इस बार उसके 27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है. मॉनसून को केरल से झारखंड तक पहुंचने में तकरीबन 10 से 12 दिनों का समय लग जाता है. इस वजह से मॉनसून के जून के पहले सप्ताह में झारखंड पहुंचने की उम्मीद है. साथ ही संकेत मिल रहे हैं कि इस बार बारिश अच्छी होगी.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची सहित आठ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

आज सुबह से ही राजधानी रांची का मौसम काफी कूल है. बारिश होने की वजह से सर्द हवाएं चल रही हैं, जो लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत पहुंचा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना है. इनमें लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं.

कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

वहीं, दूसरी ओर राज्य के कई जिलों में सोमवार को लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. हीट वेव की चपेट में आने वाले जिलों में देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज शामिल हैं. इन जिलों के साथ ही धनबाद और गिरिडीह में भी 13 मई सो 16 मई तक लू चलने की आशंका है. शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ का 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें

मोरहाबादी में इंदौर की तर्ज पर होगा फूड हब का विकास, नगर निगम प्रशासक ने दिये निर्देश

हिंदुस्तान-पाक तनाव के बीच बढ़ायी गयी देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा, डिपार्चर टाइम से तीन घंटे पहले होगी इंट्री

 Kal Ka Mausam: झारखंड में हीट वेव की चेतावनी के बीच बरसेंगी राहत की बूंदें, मौसम रहेगा कूल-कूल

झारखंड के प्राइवेट हॉस्पिटल अब रोक कर नहीं रख पाएंगे शव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने निभाया वादा

The post जल्द ही झारखंड में दस्तक देगा मॉनसून , जून के पहले हफ्ते में पहुंचने की है संभावना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top