Hot News

जल्द होगा वन अधिकार पट्टा का वितरण : डीसी

सिमरिया़ उपायुक्त रमेश घोलप रविवार को प्रखंड के कोरी बिरहोर टोला पहुंचे. यहां जेएसएलपीएस की स्त्रीओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. उपायुक्त ने बिरहोर कॉलोनी के सभी परिवारों के साथ संवाद किया. उन्हें मिलने वाली प्रशासनी सुविधाओं का बारी-बारी से जानकारी ली. साथ ही सभी परिवारों के साथ शैक्षणिक स्थिति पर चर्चा की. बच्चों से लेकर बड़ों तक के शिक्षा के स्तर को जाना. उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करनेवाले युवाओं को प्रोत्साहित किया. साथ ही बच्चों को हर रोज स्कूल भेजने को कहा. उपायुक्त ने दिव्यांग, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन की जानकारी ली. मौके पर स्त्रीओं ने मंईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की. इस पर उन्होंने जल्द लाभ दिलाने की बात कही. उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही शिविर लगाकर वन अधिकार पट्टा का वितरण किया जायेगा. बिरहोरों ने बताया कि मनरेगा योजना कम रहने के कारण सभी को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पता है. उपायुक्त ने सिंचाई व पशुपालन से संबंधित सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. बिरहोर परिवारों ने उपायुक्त के समक्ष पानी की समस्या रखी. इस पर उपायुक्त ने सोमवार को ही डीप बोरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जल्द ही लाभुकों को पीला कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा. साथ खेती के लिए कुदाल, ट्रैक्टर तथा सिंचाई के लिए कूप व तालाब का निर्माण होगा. उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही फिर गांव का दौरा कर जानकारी लेंगे. मालूम हो कि जिले में 74 बिरहोर गांव है, जिसमें करीब छह हजार पीवीजीटी परिवार निवास करते हैं. सभी परिवारों को सैचुरेशन मोड पर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. तीन हजार से अधिक जाति और आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत किये गये है. उपायुक्त ने बच्चों व परिवारों के बीच चॉकलेट, बिस्किट और केक का वितरण किया. इस अवसर पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीएसओ मनिंद्र भगत समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जल्द होगा वन अधिकार पट्टा का वितरण : डीसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top