Union Cabinet Meeting: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें बताया, आज कैबिनेट में छह बड़ी चर्चाएं हुईं. ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के हैं. ये हैं जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करना, पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन बनाना, सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन, मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे को चार लेन का बनाना और जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ से जोड़ना.
जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी : अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा, जल जीवन मिशन 2.0 को आज मंजूरी मिल गई. अब इस प्रोजेक्ट को सस्टेनेबल बनाने का समय आ गया है. प्रोजेक्ट को पूरी तरह से रीस्ट्रक्चर किया जा रहा है. अब इंफ्रा बनाने से लेकर सर्विस डिलीवरी पर फोकस होगा. इसकी अलॉटेड रकम बढ़ाकर 8 लाख 70 करोड़ रुपये कर दी गई है. इसका मेन फोकस ऑपरेशन और मेंटेनेंस में कम्युनिटी को शामिल करना होगा.
#WATCH | Delhi | Union Minister Ashwini Vaishnaw says, “Today six big discussions were held in today’s cabinet… All these decisions are worth about Rs 8,80,000 crore. These are the Jal Jeevan Mission 2.0, Declaring Madurai airport as an international airport, making the fourth… pic.twitter.com/nc2MJHTdHK
— ANI (@ANI) March 10, 2026
मदुरै एयरपोर्ट को मिलेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, तमिलनाडु के तीन सबसे बड़े शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै हैं. लोग यहां एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट चाहते हैं. मदुरै की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट में मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तौर पर मंजूरी देने का फैसला लिया. यह मदुरै और तमिलनाडु के पूरे विकास में एक बड़ा बदलाव होगा.
The post जल जीवन मिशन 2.0, संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन को केंद्र की मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

