Hot News

ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल, जोगबनी ने किया कमाल — अंडर-14 कबड्डी में झटका कांस्य, सीमांचल का नाम किया रोशन

नया विचार न्यूज़ जोगबनी। –  झारखंड के गिरिडीह स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर सीबीएसई द्वारा आयोजित बिहार-झारखंड जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में अररिया के ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल, जोगबनी के अंडर-14 बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। तीन मैच लगातार जीतकर सेमीफाइनल तक पहुँची इस टीम ने कांस्य पदक और ट्रॉफी अपने नाम की और पूरे सीमांचल को गर्व का क्षण दिया।

मैच का सफ़र – जीत से कांस्य तक

पहला मैच : ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल v/s फाउंडेशन पब्लिक स्कूल — 49/56 अंकों से जीत

दूसरा मैच : ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल v/s ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल — 45/58 अंकों से जीत

क्वार्टर फाइनल : प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल v/s ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल — 37/51 अंकों से जीत

सेमीफाइनल : ग्रिज्जली विद्यालय, झारखंड v/s ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल — 20/35 अंकों से हार

तीसरे स्थान पर रहते हुए ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल की टीम को सीबीएसई की ओर से कांस्य पदक, चमचमाती ट्रॉफी और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।

हीरो खिलाड़ी और मार्गदर्शक

इस जीत के नायक रहे — आर्यन गुप्ता, हर्षवर्धन, अनश रॉय, अयान अंसारी, गोलू, प्रीतम कुमार, किसन कुमार, मोहम्मद फ़ज़ल, नैतिक राज, मानस कुमार, मोहन और मोहम्मद साहिल।

टीम को प्रशिक्षित किया कबड्डी कोच विकाश कुमार ने।

प्रिंसिपल कविता खान का बयान

“सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे सीमांचल से सिर्फ हमारे स्कूल को मौका मिला। सौ से अधिक स्कूलों में तीसरा स्थान हासिल करना न सिर्फ ज़ेनिथ परिवार बल्कि पूरे अररिया और सीमांचल के लिए गौरव की बात है।”

बधाई देने वालों की लंबी कतार

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देने वालों में पूर्व विधायक ज़ाकिर हुसैन खान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भोला शंकर तिवारी, राजू राय, बासुकीनाथ राय, अनवर हुसैन, तरन्नुम नाज़, बासु दा, अररिया से सत्यन शरण, चाँद आज़मी, ओमप्रकाश, मासूम रेज़ा, नेपाल से राजेश गुप्ता, आज़ाद आलम समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

यह जीत न सिर्फ़ बच्चों की मेहनत और कोच की रणनीति की गवाही है, बल्कि सीमांचल की स्पोर्ट्स प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला मील का पत्थर भी है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top