Hot News

जाकिर खान अस्पताल में क्यों? हॉस्पिटल रूम से सामने आया वीडियो, फैंस बोले- क्या हुआ?

पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल के कमरे में नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. यह वीडियो जाकिर के छोटे भाई अरबाज खान के रमजान व्लॉग का हिस्सा है. इस व्लॉग में परिवार के साथ बिताए कुछ खास पलों को दिखाया गया है. वीडियो में अरबाज कैमरा लेकर उस कमरे में जाते हैं जहां जाकिर ठहरे हुए हैं.

अस्पताल के कमरे में दिखे जाकिर खान

वीडियो में जाकिर खान जिस ड्रेस में नजर आ रहे हैं, उस पर लीलावती अस्पताल का नाम भी लिखा दिखाई देता है. इससे साफ है कि यह वीडियो उसी अस्पताल का है. व्लॉग के एक हिस्से में वह अपने भाई के साथ हिंदुस्तान बनाम इंग्लैंड टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच देखते दिखाई देते हैं. मैच देखते हुए वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “मैच अभी फंसा हुआ है.” अस्पताल में उनकी मौजूदगी ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी.

यूजर्स ने पूछा- क्या हुआ जाकिर खान को?

वीडियो सामने आने के mahejbin10 नाम की एक यूजर ने लिखा, जाकिर भाई आप ठीक हो? ईद से पहले जल्दी ठीक हो जाओ. आपके लिए ढेर सारी अच्छी सेहत की दुआएं भेज रही हूं. यूजर sahilnarwade_26 ने लिखा, क्या हुआ भाई आपको. एक यूजर ने लिखा, @arbazkhan0513, हर कोई जकिर भाई के बारे में पूछ रहा है. प्लीज हमें बताइए कि वह कैसे हैं और उन्हें क्या हुआ है. हम सब उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए परेशान हैं. यूजर anisha.jain05 ने लिखा, जाकिर भाई अस्पताल में क्यों हैं?

जाकिर खान ने लिया काम से ब्रेक

20 जनवरी को जाकिर खान ने हैदराबाद में अपने शो के दौरान काम से ब्रेक लेने की बात कही थी. उन्होंने कहा था, “मैं काफी लंबा ब्रेक लेने जा रहा हूं. शायद 2028-29 तक, या फिर 2030 तक भी. यह करीब तीन, चार या पांच साल का ब्रेक हो सकता है. यह फैसला मैंने अपनी सेहत का ध्यान रखने और कुछ दूसरी जरूरी चीजों पर फोकस करने के लिए लिया है.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: क्या वीकेंड पर 90 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी ‘धुरंधर 2’? ट्रेड एक्सपर्ट ने जताई उम्मीद

The post जाकिर खान अस्पताल में क्यों? हॉस्पिटल रूम से सामने आया वीडियो, फैंस बोले- क्या हुआ? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top