Hot News

जादोपुर में चलती बाइक से गिरने से चंपारण की महिला की गयी जान, परिजनों में कोहराम

गोपालगंज. जादोपुर थाने के मंगलपुर पुल के समीप सड़क हादसे में एक स्त्री की मौत हो गयी. मृतका की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बैकुठवा गांव निवासी राधेश्याम साह की पत्नी संजू देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, संजू देवी अपने परिजन के साथ किसी जरूरी कार्य से बाइक पर सवार होकर गोपालगंज आ रही थीं. जैसे ही बाइक जादोपुर के मंगलपुर पुल के समीप पहुंची, अचानक संजू देवी चलती बाइक से सड़क पर गिर गयीं. गिरने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गयीं. आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोग अस्पताल पहुंचते ही बिलखने लगे. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जादोपुर में चलती बाइक से गिरने से चंपारण की स्त्री की गयी जान, परिजनों में कोहराम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top